महाराष्ट्र

शिवसेना को मजबूत करने श्रीकांत शिंदे पहुंचे मनपा मुख्यालय

Rani Sahu
6 Jun 2023 4:16 PM GMT
शिवसेना को मजबूत करने श्रीकांत शिंदे पहुंचे मनपा मुख्यालय
x
मुंबई। कल्याण डोंबिवली के सांसद श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) मुंबई में अपनी शिवसेना पार्टी को मजबूत करने मैदान में कूद गए है । श्रीकांत शिंदे पिछले कुछ दिनो से मुंबई में शिवसेना की शाखाओं पर जाकर लोगो की समस्याओं को सुन रहे है।श्रीकांत शिंदे लोगो की समस्याओं को सुनने के बाद मनपा आयुक्त से मिलकर उनकी समस्याओं का निपटारा करने को लेकर गुहार लगाई।श्रीकांत शिंदे ने ट्रांजिस्ट कैंप में रहने वाले लोगो को सुविधा उपलब्ध कराना और कोलीवाडा का विकास करने के दौरान कोलीवाड़ा वासियों को समावेश करने की मांग की।
श्रीकांत शिंदे मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) से मिलने के बाद कि मुंबई में शिवसेना की लगभग 150 शाखा खुल गई है आने वाले दिनों में हम सभी 227 जगहों पर शाखा खोलेंगे। पिछले एक सप्ताह से मुंबई की शाखाओं पर जाकर लोगो की समस्या सुन रहे है जिसमें लोगो की शौचालय, पानी ,सड़क , आदि की परेशानियों का निपटारा करना और मनपा द्वारा बाला साहेब ठाकरे दवाखाना से लोगो को और अच्छी सुविधा किस तरह उपलब्ध कराई जाए। इसको लेकर आयुक्त कोई कई निर्देश दिए है जिसका फायदा गरीब जनता को मिले।
कोलीवाड़ा का विकास में स्थानीय लोगों का हो समावेश
श्रीकांत शिंदे ने कहा कि मुंबई में 41 कोलीवाडा है यह भूमिपुत्र का घर जिसका अभी तक कोई विकास नहीं हो पाया जबकि यह सब भूमिपुत्र है। जिनकी जमीन पर लोग अपना विकास कर लिए है। यहां के लोग अपने घरों की दुरुस्ती तक नहीं कर पाते। कोलीवाड़ा का विकास करने के लिए अतिरिक्त एफ एस आई से हो जिससे उनके विकास में किसी तरह की परेशानी न हो. मुंबई शहर में कई लोगों को म्हाडा द्वारा ट्रांजिट कैंप में भेजा गया है क्योंकि उनकी इमारतें खतरनाक हैं। श्रीकांत शिंदे ने यह भी कहा कि इन भवनों का विकास म्हाडा, एसआरए नगर पालिका द्वारा किया जाना चाहिए और लोगों को राहत देने के लिए एक समिति गठित की जानी चाहिए। ट्रांजिट कैंप में उन्हें पानी, बिजली और साफ-सफाई की समस्या है.उन्होंने कमिश्नर इकबाल सिंह चहल से उनके समाधान की गुहार लगाई
Next Story