- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- 'द वाइव्स' की शूटिंग...
महाराष्ट्र
'द वाइव्स' की शूटिंग खत्म, सोनाली कुलकर्णी बोलीं- शानदार रहा सफर
SHIDDHANT
4 Feb 2026 10:25 PM IST

x
Mumbai मुंबई। एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी जल्द ही निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'द वाइव्स' में नजर आएंगी। सोनाली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। टीम के साथ उनका सफर शानदार रहा और वह फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी जाहिर करने के लिए सोनाली कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। टीम के साथ जश्न की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोनाली ने लिखा, "और 'द वाइव्स' की शूटिंग खत्म हो गई... यह सफर कितना शानदार रहा।"
सोनाली ने पूरी टीम, कास्ट, क्रू और टेक्नीशियंस को धन्यवाद दिया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए खास मायने रखता है। सोनाली ने आगे लिखा, "इस कहानी को शानदार, मैजिकल, पागलपन और खूब एनर्जी देने के लिए टीम की आभारी हूं। हर फ्रेम में बहुत जुनून, कड़ी मेहनत और दिल लगाया गया है। कास्ट, क्रू और पर्दे के पीछे सभी लोगों को ढेरों प्यार और सम्मान। यह सफर सच में बहुत खास और शानदार रहा।"
फिल्म भंडारकर एंटरटेनमेंट और पीजे मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी इंस्टाग्राम पर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "आज मेरी 16वीं फिल्म द वाइव्स की शूटिंग खत्म हो गई है। यह स्टार पत्नियों की ग्लैमरस दुनिया पर आधारित एक ओरिजिनल और आकर्षक कहानी है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करना बहुत रोमांचक है। आप सबके समर्थन के बिना यह आसान न होता, यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। समर्पित एक्टर्स और टेक्नीशियन का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
मधुर भंडारकर ने फिल्म के बारे में बताया कि 'द वाइव्स' लाइमलाइट से परे उन निजी जिंदगियों को दिखाती है, जो अक्सर शोहरत की वजह से छिप जाती हैं। यह रिश्तों, महत्वाकांक्षा, असुरक्षा और भावनात्मक अस्तित्व की कहानी है, जो इमेज और सफलता से चलती दुनिया में सेट है। उन्होंने कहा, "मैं इस कहानी को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ बताना चाहता था। कास्ट और क्रू ने स्क्रीन पर बेहतरीन तरीके से पेश करने में मदद की है।"
फिल्म में सोनाली कुलकर्णी के अलावा मौनी रॉय, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। 'द वाइव्स' की शूटिंग पूरी होने के साथ ही पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। मेकर्स ने रिलीज की तारीख अनाउंस नहीं की है।
Tagsसोनाली कुलकर्णीमधुर भंडारकरद वाइव्सफिल्म शूटिंगइंस्टाग्राम पोस्टबॉलीवुडफिल्म कास्टमौनी रॉयरेजिना कैसेंड्रापोस्ट-प्रोडक्शनबॉलीवुड न्यूजफिल्म रिलीजएक्ट्रेस अपडेटसोशल मीडियाटीम व क्रूग्लैमररिश्ते और महत्वाकांक्षाहिंदी फिल्मफिल्म प्रोडक्शनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





