- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुलिस के बर्खास्त...
पुलिस के बर्खास्त एएसआई सचिन वाजे का चौंकाने वाला बयान, NIA हिरासत का समय था सबसे दर्दनाक

मुंबई: मुंबई पुलिस के बर्खास्त एएसआई सचिन वाजे ने मंगलवार को जांच आयोग को बताया है कि उसके जीवन का सबसे दर्दनाक समय कौन सा था। जांच आयोग के सामने सचिन वाजे ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की हिरासत में जो समय उसने बिताया है वह उसके जीवन का 'सबसे दर्दनाक समय' था। पूछताछ में वाजे ने दावा किया है कि एनआईए ने उससे कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे। दरअसल, एंटीलिया मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने वाजे को एनआईए की हिरासत में भेजा था। एनआईए ने कई दिनों से वाजे से पूछताछ भी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





