महाराष्ट्र

अनिल देशमुख को झटका, 15 नवंबर तक ED की कस्टडी में भेजे गए

jantaserishta.com
12 Nov 2021 1:55 PM IST
अनिल देशमुख को झटका, 15 नवंबर तक ED की कस्टडी में भेजे गए
x

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय(ED) की हिरासत में भेजा गया.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering) में मुश्किलों का सामना कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) आज अदालत में पेश हुए. वहीं, अनिल देशमुख ने अदालत में जज को एक लिखित पत्र दिया. उन्होंने कहा कि ईडी ने मुझे 10 दिन से रखा है. इस दौरान 200 से ज्यादा सवाल पूछे गए हैं. मेरे पास बताने को अब कुछ नहीं है, जो ED को चाहिए. इसके लिए ED कस्टडी ना दी जाए.
ईडी का कहना है कि मामले में सचिन वझे की कस्टडी लेने की कोशिश है. दोनों से आमने-सामने पूछताछ करनी है इसलिए अनिल देशमुख की कस्टडी बढ़ाई जाए.
अनिल देशमुख के काउंसिल विक्रम चौधरी ने हिरासत बढ़ाए जाने का विरोध किया. अनिल देशमुख के काउंसिल विक्रम चौधरी ने कहा कि अगर सचिन वझे की कस्टडी बाद में लेकर आमने सामने किया जा सकता है तो अनिल देशमुख की भी बाद में अदालत की इजाजत से कस्टडी ली जा सकती है. सचिन वझे अभी पुलिस कस्टडी में है कल अगर उनका रिमांड बढ़ जाता है तब क्या?
वहीं, NCP सांसद सुप्रिया सुले सेशंस कॉर्ट में पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक, सुप्रिया सुले और अनिल देशमुख के बीच कोई बात नहीं हुई. कोर्ट रूम के बाहर सिर्फ दोंनो ने एक दूसरे को देखा और हाथ जोड़कर नमस्कार किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story