- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- 'द 50' जीतकर बप्पा की...
महाराष्ट्र
'द 50' जीतकर बप्पा की शरण में पहुंचे शिव ठाकरे, फैंस के साथ खूब ली सेल्फी
SHIDDHANT
23 March 2026 10:27 PM IST

x
Mumbai मुंबई। टीवी रियलिटी शो 'द 50' को अपना विनर मिल गया है। शो में 50 मजबूत कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ शिव ठाकरे ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो में प्रिंस नरूला और शिव ठाकरे के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन शो और फैंस का दिल शिव ने जीता। जीत के बाद अब शिव ठाकरे बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उन्होंने बप्पा के आशीर्वाद लेने के साथ-साथ फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
शिव ठाकरे रियलिटी शो 'द 50' की ट्रॉफी के साथ मंदिर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए शिव ने कहा, "मुझे खुशी है कि शो के पैसे किसी की जिंदगी बनाने में काम आ रहे हैं। यह शो भी बहुत अच्छा था और जहां आज मैं दर्शन के लिए आया हूं, वो जगह भी बहुत प्यारी है।"
शिव ठाकरे ने बताया कि जीती हुई 50 लाख की रकम एक किसान को दे दी गई है। वो बहुत गरीब है और मुझे खुशी है कि उन पैसों से किसी की जिंदगी संवर रही है।
शिव ठाकरे ने इस दौरान अपनी ट्रॉफी को न सिर्फ लोगों को दिखाया, उसे बार-बार चूमा भी। फैंस भी शिव के साथ फोटो क्लिक करवाने को लेकर काफी उत्साहित दिखे। अभिनेता ने भी खुले दिल के साथ फैंस का स्वागत किया और ढेर सारी सेल्फी ली। शिव ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की, जिसमें वे बप्पा के सामने शो की ट्रॉफी लिए खड़े हैं।
बता दें कि शो के फाइनल में शिव का मुकाबला मिस्टर फैजू, रजत दलाल, सिंगर काका और कृष्णा श्रॉफ से था। हालांकि, सभी धुरंधरों को पीछे छोड़ते हुए शिव ने ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले वो बिग बॉस मराठी 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने रियलिटी शो 'द 50' की ट्रॉफी को प्रिंस नरूला के नाम किया। शो में दोनों की जबरदस्त दोस्ती देखने को मिली थी। प्रिंस ने भी अपना टिकट टू फिनाले शिव को दिया था और कहा था कि उन्हें ज्यादा खुशी तब होगी, जब शिव शो की ट्रॉफी जीतकर लाएंगे।
Tagsशिव ठाकरेद 50रियलिटी शोसिद्धिविनायक मंदिरट्रॉफीप्रिंस नरूलाफैंस50 लाख इनामगरीब किसानबिग बॉस मराठी 2मुंबईटीवी शो फाइनलसेल्फीजीतआशीर्वादजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





