- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शिवसेना प्रवक्ता संजय...
महाराष्ट्र
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने बिहार में एनडीए की जीत को बताया 'क्रांतिकारी'
SHIDDHANT
14 Nov 2025 10:37 PM IST

x
Mumbai मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को ‘क्रांतिकारी’ बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव को बिहार की जनता ने क्रांतिकारी बना दिया। आमतौर पर जब कभी भी बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र किया जाता है तो यह थ्योरी आसानी से गढ़ दी जाती है कि वहां के लोग जाति से ग्रसित होकर मतदान करते हैं, लेकिन यहां के लोगों ने इन तमाम धारणाओं को ध्वस्त करते हुए विकास के मुद्दे पर मतदान किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि बिहार सदियों से जाति में जकड़ा रहा। वहां पर आमतौर पर अपनी ही जाति के नेता को वोट देने की रवायत रही, लेकिन इस बार ऐसा कुछ भी वहां पर देखने को नहीं मिला। इस बार वहां की जनता ने विकास के नाम पर वोट दिया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता ने एक ऐसी सरकार के पक्ष में मतदान करना जरूरी समझा, जो विकास से संबंधित कामों को तवज्जो दे रही थी, जिसके शासनकाल में प्रदेश के विकास को एक नई गति मिली है। ऐसी स्थिति में तो मैं कुल मिलाकर यही कहूंगा कि यह स्थिति बिहार के लिए शुभ संकेत है। इससे आने वाले दिनों में बिहार में विकास का नया कीर्तिमान स्थापित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में महिलाओं को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखा। हमेशा से ही महिलाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई। आज से 20 साल पहले जब नीतीश कुमार सत्ता में आए थे, तो उन्होंने महिलाओं को साइकिल देकर उन्हें सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। आज जब वही लड़कियां पढ़ लिखकर शिक्षित हुईं, तो नीतीश सरकार ने उन्हें सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया। आज वही लड़कियां काफी सशक्त महसूस कर पा रही हैं और इसका श्रेय निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है।
शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में भी नीतीश सरकार ने ज्यादा से ज्यादा आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का काम किया। पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की गई। नीतीश सरकार ने बिहार में बुनियादी विकास को मजबूत करके राज्य में विषमता को खत्म करने का काम किया। इसी का नतीजा है कि आज बिहार में नई क्रांति देखने को मिली है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
Tagsबिहार विधानसभा चुनावएनडीए जीतशिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपमक्रांतिकारी मतदानविकास मुद्देजाति राजनीति से ऊपरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री नीतीश कुमारमहिलाओं का सशक्तिकरणसाइकिल योजनासरकारी नौकरी में आरक्षणपंचायती राजपिछड़े वर्गबुनियादी विकासराज्य में समानताबिहार में नई क्रांतिजनता का जनादेशराजनीतिक विश्लेषणबिहार विकास।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





