महाराष्ट्र

शिव सेना विधायक ने दी थी जान से मारने की धमकी, अब तीन लोगों ने पत्रकार को पीटा

Mohammed Raziq
10 Aug 2023 7:06 PM IST
शिव सेना विधायक ने दी थी जान से मारने की धमकी, अब तीन लोगों ने पत्रकार को पीटा
x
अब तीन लोगों ने पत्रकार को पीटा
महाराष्ट्र के जलगांव में एक पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया है. शिव सेना विधायक किशोर पाटिल के समर्थकों ने कथित रूप से पत्रकार के साथ मारपीट की. वह अपनी स्कूटी से निकले जब कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें सड़क पर लेटाकर पीटा. पत्रकार ने कथित रूप से विधायक के खिलाफ खबर छापी थी. एनसीपी नेता रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि फोन करके विधायक ने पत्रकार संदीप महाजन को मां-बहन की गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी थी.
दिलचस्प बात यह है कि जिस चौराहे पर पत्रकार की पिटाई की गई उसका नाम पत्रकार के स्वतंत्रता सेनानी पिता के नाम पर है. एनसीपी नेता ने कहा कि इस घटना को देखकर स्वतंत्रता सेनानियों की आंखों में जरूर आंसू आ जाएंगे. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चूंकि पत्रकार को गंभीर चोटें नहीं आईं, इसलिए उन्होंने कानून के मुताबिक नॉन कॉग्निजेबल केस के लिए एफआईआर दर्ज कराई है. अधिकारी ने कहा कि एक आरोपी अज्ञात है, उन्होंने अन्य दो के खिलाफ धारा 107 के तहत निवारक कार्रवाई की है.
Next Story