महाराष्ट्र

शिवसेना नेता शाइना NC ने मराठी भाषा दिवस पर भाषाई और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया

SHIDDHANT
26 Feb 2026 11:03 PM IST
शिवसेना नेता शाइना NC ने मराठी भाषा दिवस पर भाषाई और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया
x
Mumbai मुंबई। शिवसेना की नेता शाइना एन.सी. ने 27 फरवरी को मनाए जाने वाले मराठी भाषा दिवस के अवसर पर कहा कि यह सिर्फ एक महोत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे भाषा और संस्कृति को याद करने और उसे आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण दिन है।
शाइना ने अपने संदेश में कहा, "हम हर साल इस दिन मराठी कवियों और साहित्यकारों को याद करते हैं, जिन्होंने हमारी भाषा और साहित्य को समृद्ध किया। भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और समाज में एकता स्थापित करने का जरिया भी है।"
उन्होंने कहा कि भारत की खासियत यह है कि हमारी संस्कृति और सभ्यता में विविधता के बावजूद एक साझा सांस्कृतिक चरित्र दिखाई देता है। "जहां हमारी भाषा और साहित्य है, वहीं हमारी संस्कृति और परंपरा भी उजागर होती है।" शाइना ने यह भी आशा व्यक्त की कि हर नागरिक मराठी सीखें, समझें और बोलें, ताकि हमारी भाषा और सांस्कृतिक विरासत बनी रहे।
शिवसेना नेता ने कहा कि मराठी भाषा केवल महाराष्ट्र की ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में लोगों के बीच सांस्कृतिक और
भाषाई
पहचान बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका कहना था कि भाषा और साहित्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नए पीढ़ी को इससे जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है।
उन्होंने मराठी भाषा दिवस को सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा का अवसर बताते हुए कहा कि यह दिन भाषा के महत्व और उसकी समृद्धि को समझने का प्रतीक है। शाइना ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपनी भाषाई और सांस्कृतिक जड़ों को याद रखें और उसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
Next Story