महाराष्ट्र

शिंदे ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर किया याद

Rani Sahu
3 Jan 2023 12:32 PM GMT
शिंदे ने सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर किया याद
x
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने मंगलवार को समाजसेविका क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर ठाणे स्थित अपने आवास पर सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule) के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने देश की प्रथम शिक्षिका एवं महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की विरासत को सहेज कर नमन किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजाराम तावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए। इस बीच, राज्य के मराठी भाषा विभाग मंत्री दीपक केसरकर ने मंत्रालय में प्रथम शिक्षिका, भारतीय समाज सुधारक, कवयित्री 'क्रांति ज्योति' सावित्रीबाई की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर आज मंत्रालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव सुजाता सौनिक सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story