महाराष्ट्र

शिंदे गुट की युवा सेना कार्यकारिणी घोषित

Rani Sahu
30 Sep 2022 5:23 PM GMT
शिंदे गुट की युवा सेना कार्यकारिणी घोषित
x
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट की युवा सेना (youth Sena) की कार्यकारिणी शुक्रवार को घोषित की गई। कार्यकारणी में नेता पुत्रों को वरीयता मिली है। मंत्री दादा दादा भुसे, विधायक सदा सरवणकर, प्रकाश सुर्वे, भरत गोगावले, दिलीप लांडे, विजय चौगुले और अर्जुन खोतकर के बेटों को शामिल किया गया है। इसके अलावा युवा सेना अध्यक्ष आदित्‍य ठाकरे के साथ काम करने वाले चेहरों को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
कार्यकारिणी में मुंबई से समाधान सरवणकर, राज कुलकर्णी, राज सुर्वे, प्रयाग लांडे, ठाणे, नवी मुंबई, पालघर से नितीन लांडगे, विराज म्हामुणकर, ममित चौगुले, राहुल लोंढे, उत्तर महाराष्ट्र से आविष्कार भुसे, मराठवाडा से अभिमन्यू खोतकर आणि अविनाश खापे-पाटिल, कोकण मं रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग से विकास गोगावले, रुपेश पाटिल, राम राणे, पश्चिम महाराष्ट्र से किरण साली, सचिन बांगर, कल्याण भिवंडी से दीपेश म्हात्रे, प्रभुदास नाईक, विदर्भ से ऋषि जाधव, विठ्ठल सरप पाटिल को शामिल किया गया।
Next Story