- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- कल्याण में जल्द घोषित...

x
एक सप्ताह के भीतर कल्याण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिंदे गुट की कार्यकारिणी घोषित होगी, ऐसी जानकारी शिंदे गुट के विधायक विश्वनाथ भोईर ने दी है। टिटवाला में सड़क निर्माण के उदघाटन के वक्त मीडिया से बात करते हुए विधायक भोईर ने यह जानकारी दी।
बतादें कि कल्याण से सटे टिटवाला के बल्याणी में खस्ताहाल सड़कों के कारण आवाजाही में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना पड़ रहा था। पूर्व नगरसेवक मयूर पाटिल व नमिता मयूर पाटिल ने इस विषय में महानगर पालिका के समक्ष प्रस्ताव पेश कर सड़क निर्माण के लिए निधि मंजूर करवाई। इस सड़क उदघाटन विधायक विश्वनाथ भोईर के हाथों हुआ।
वहीं बतादें कि कल्याण पश्चिम में शिंदे गुट की तरफ अब अभी कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई है। बगावत के बाद जहां ठाकरे गुट शहर प्रमुख के नाम का एलान पहला ही कर दिया वहीं शिंदे गुट की तरफ से भी काफी लोग शहर प्रमुख, शाखा प्रमुख जैसे पदों के लिए इच्छुक है। कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति निर्माण हो गई है।
इसी को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए विधायक भोईर ने कहा कि कार्यकर्ताओं में कोई असमंजस नहीं है जल्द ही शहर में शिंदे गुट की कार्यकारिणी घोषित होगी। कल्याण से सुनील शर्मा
सोर्स - JANBHAWANA TIMES

Rani Sahu
Next Story