- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शिंदे गुट के...

x
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में होने जा रहीं दो दशहरा रैलियों के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) का सियासी माहौल गरमा गया है। दरअसल शिवसेना में बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और ठाकरे दशहरा पर मुंबई में सभाओं के जरिए अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं। इन सभाओं को लेकर दोनों गुटों का कार्यकर्ता भी जोश में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक जगह शिंदे और ठाकरे गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शाहपुर के पास शिवसेना नासिक शहर (Nashik City) महिला आघाड़ी की कार्यकर्ताओं ने शिंदे समूह के कार्यकर्ताओं पर सड़क पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शिंदे समूह के कार्यकर्ता ट्रैवल बस में बैठीं शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं की ओर देखकर कुछ इशारा कर रहे थे। जिसके बाद उद्धव ठाकरे गुट की समर्थक महिला कार्यकर्ताओं ने शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी।
Next Story