महाराष्ट्र

शिंदे गुट को मिली MMRDA ग्राउंड पर 'दशहरा रैली' करने की इजाजत, 'उद्धव गुट' को BMC के फैसले का इंतजार

Rani Sahu
18 Sep 2022 7:02 AM GMT
शिंदे गुट को मिली MMRDA ग्राउंड पर दशहरा रैली करने की इजाजत, उद्धव गुट को BMC के फैसले का इंतजार
x
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार है। वहीं, अब शिंदे गुट के लिए अच्छी खबर है। शिंदे गुट को बीकेसी के एमएमआरडीए ग्राउंड (MMRDA Ground) पर दशहरा रैली (Dussehra Rally) करने की इजाजत मिल गई है। शिंदे गुट से पहले उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने रैली की इजाजत मांगी थी। लेकिन, एमएमआरडीए ने उद्धव गुट को इजाजत नहीं दी। इसके अलावा शिंदे और उद्धव गुट ने मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली के लिए बीएमसी से इजाजत मांगी है। अब देखना है कि, बीएमसी (BMC) किसे रैली करने की इजाजत देती है।
उद्धव गुट (Uddhav Thackeray) के शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने 'भारतीय कामगार सेना' के नाम से बीकेसी के MMRDA ग्राउंड पर दशहरा रैली करने के लिए एक पत्र लिखा था। एमएमआरडीए ने पत्र का जवाब दे दिया है। जिसमें MMRDA ने उद्धव ठाकरे गुट को रैली करने की इजाज़त नहीं दी है।
दरअसल, शिंदे और उद्धव गुट ने एमएमआरडीए ग्राउंड पर रैली करने की इजाजत मांगी थी। अगर प्रशासन मुंबई के शिवाजी पार्क में किसी एक गुट को रैली करने की इजाजत देती है, या फिर दोनों ही गुटों को शिवाजी पार्क में रैली की इजाजत नहीं मिलती है, तो इस रैली के लिए आए कार्यकर्ताओं को वापस लौटने की नौबत ना आए। इसलिए, दोनों गुट ने शिवजी पार्क और एमएमआरडीए ग्राउंड पर रैली करने की इजाजत मांगी थी।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story