- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- शरद पवार अस्पताल में...
महाराष्ट्र
शरद पवार अस्पताल में भर्ती, समर्थकों में बढ़ी चिंता
jantaserishta.com
26 Nov 2026 1:02 PM IST

x
तबीयत फिर बिगड़ी.
मुंबई: एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है. उनकी बेटी और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बताया कि उनके पिता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शरद पवार की तबीयत की जानकारी मिलते ही सुप्रिया मीटिंग छोड़कर हॉस्पिटल के लिए रवाना हुईं.
सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रही हूं. ऐसा लगता है उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ है. उन्हें अब थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है. लेकिन बाबा सुनते ही नहीं हैं. वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं. आखिर में सुप्रिया ने अपने शुभचिंतकों का आभार भी जताया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





