महाराष्ट्र

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, सुप्रिया सुले ने डॉक्टरों और शुभचिंतकों का जताया आभार

jantaserishta.com
8 Nov 2026 3:12 PM IST
अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, सुप्रिया सुले ने डॉक्टरों और शुभचिंतकों का जताया आभार
x
मुंबई: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों और शुभचिंतकों का बेटी सुप्रिया सुले ने आभार जताया है। सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "शरद पवार (बाबा) को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। इलाज के दौरान बेहद आत्मीयता और स्नेह के साथ उनकी देखभाल करने के लिए अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का दिल से आभार।"
सुप्रिया सुले ने कहा, "इसके साथ ही बाबा के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनसे प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर और विभिन्न माध्यमों से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना एवं शुभकामनाएं देकर हौसला बढ़ाने वाले सभी शुभचिंतकों का भी हृदय से धन्यवाद। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद।"
शरद पवार को सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस के दौरे के इलाज के बाद शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। शरद पवार का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि पवार की सेहत में सुधार हो रहा है और अब वह मुंबई स्थित अपने सिल्वर ओक आवास पर रहकर दवा और आराम के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
डॉ. सामदानी ने कहा, "शरद पवार को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा। उन्हें ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे और सीने में संक्रमण था, जिसमें अब सुधार हो रहा है। उन्हें घर पर इलाज जारी रखने और सामान्य सावधानियां बरतने को कहा गया है। उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं। वह निर्देशों का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपना ध्यान रखेंगे।"
इससे पहले शरद पवार को बुधवार को इलाज के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से भी छुट्टी दी गई थी। शरद पवार को सोमवार को खांसी और सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story