- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मौके पर पहुंची दमकल की...
मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां, मुंबई के प्रभादेवी इलाके में लगी आग

देश के किसी न किसी राज्य से आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) से सामने आई है। खबर आई है कि, महाराष्ट्र में मुंबई के प्रभादेवी (Prabhadevi) इलाके में आग लगी है। आग लगने की घटना सामने आने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह आग शहर में सामना कार्यालय के पास बेस्ट सब स्टेशन में ये आग लगी है। आग लगने के बाद यहां हड़कंप मच गया, लोग इधर-उधर भागने लगे। आग ने दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग पर काफी पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के बाद सिकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं। आग बुझाने के लिए 35 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। आग की भयावहता बढ़ती ही जा रही है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग मशक्कतों के बावजूद आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। हालांकि, अब तक आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। मौके पर मौजूद फायर फाइटर्स लगातार आग को काबू करने में लगे हुए हैं। आग इतनी भयानक है कि, इससे उठते धुंए को काफी दूर से देखा जा सकता है। बता दें, प्रभादेवी दक्षिण मुंबई का एक क्षेत्र है। अभी तक हताहतों की कोई सूचना नहीं है।