महाराष्ट्र

रायगढ में सर्च ऑपरेशन फिर शुरू, 78 लोग अब भी लापता

Rani Sahu
23 July 2023 12:11 PM GMT
रायगढ में सर्च ऑपरेशन फिर शुरू, 78 लोग अब भी लापता
x
रायगढ. महाराष्ट्र के रायगढ में सर्च ऑपरेशन आज सुबह 6 बजे एक बार फिर शुरू हो गया है। जानकारी दें कि, 78 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश अब भी जारी है। वहीं आज घटना का चौथा दिन है. परिसर में बदबू के चलते भी रेस्क्यू में भरी परेशानी हो रही है। रायगढ़ में धारा अब 144 लागू की गई है।
गौरतलब है कि, बारिश, खराब रोशनी और खराब मौसम के चलते खोज एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था और आज यानी रविवार सुबह इसके फिर से शुरू किया गया है। वहीं बीते शनिवार को पांच शवों में से 4 की पहचान कर ली गई थी जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो पाई थी।
जानकारी दें कि, मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में बीते बुधवार की रात लैंडस्लाइड हुआ था। इस गांव के 48 में से कम से कम 17 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से मलबे में दब गए थे। जानकारी के अनुसार, इस सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी की खुदाई करने वाले यंत्रों को वहां आसानी से नहीं ले जाया जा सकता।
Next Story