- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- 1 से 9वीं तक के बच्चों...
1 से 9वीं तक के बच्चों के लिए बंद हुए स्कूल, ओमिक्रॉन के कहर के चलते फैसला

मुंबई: COVID19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया। बीएमसी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खुले रहेंगे। मुंबई में स्कूल बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देश की इस आर्थिक राजधानी में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





