महाराष्ट्र

सरवणकर को मिला राणे का साथ

Rani Sahu
12 Sept 2022 10:42 PM IST
सरवणकर को मिला राणे का साथ
x

मुंबई। शिंदे गुट के विधायक सदा सरवणकर (Sada Saravankar) पर उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट ने दादर पुलिस स्टेशन में फायरिंग के आरोप लगाए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने सोमवार को सरवणकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे सरवणकर के साथ हैं। हालांकि जब मीडिया ने उनसे कथित फायरिंग के बारे में सवाल किया तो वे भड़क गए।

राणे ने कहा कि आप यह पूछो कि तुम पर फायरिंग का आरोप है, जांच शुरू है? अन्यथा मैं आपके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कहूंगा। उन्होंने कहा कि सदा सरवणकर ने फायरिंग नहीं की। उन पर हमला करने के लिए 50 लोग उनके घर तक आए थे। मुंबई में शिंदे गुट की ताकत है या नहीं यह तो आगामी काल में पता चलेगा, लेकिन शिंदे गुट की ताकत हमने समझ ली है। फिलहाल जो चल रहा है, उसमें हम दखल नहीं देंगे। जब हम दखल देंगे तो उन्हें बड़ी तकलीफ होगी। हम मुंबई में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने को काम करेंगे। साथ ही पुलिस को भी इस बात को ध्यान में रखना होगा कि फिलहाल राज्य में भाजपा-शिंदे गुट की सत्ता है।
फडणवीस-शिंदे सरकार बर्खास्त करो: दानवे
इधर विधानपरिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सीधे दादागिरी करते हुए धमकी दे रहे हैं। अगर शिंदे-फडणवीस सरकार अपराधियों का समर्थन कर रही है, उसके समर्थन से खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं तो हम और सामान्य जनता दादागिरी करने वाली सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हैं।


Next Story