महाराष्ट्र

औरंगाबाद में सैप जवान की हार्ट अटैक से मौत

Ritisha Jaiswal
18 April 2022 3:36 PM IST
औरंगाबाद में सैप जवान की हार्ट अटैक से मौत
x
औरंगाबाद के अंबा थाना में कार्यरत सैप जवान दीपचंद राम (56 वर्ष) की मौत रविवार की रात हार्ट अटैक से हो गई है।

औरंगाबाद के अंबा थाना में कार्यरत सैप जवान दीपचंद राम (56 वर्ष) की मौत रविवार की रात हार्ट अटैक से हो गई है। वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के पचरासी गांव के निवासी थे। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात उनकी तबीयत खराब हुई। इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया और मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार दीपचंद ने आर्मी से रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2004 में सैप में जॉइनिंग ली थी। उनके निधन से पुलिसकर्मी शोकाकुल हैं। बताते हैं कि 2 महीने पहले घर गए थे। पैरालाइसिस शिकायत आई थी। इन दिनों में ठीक ठाक ड्यूटी कर रहे थे। अचानक तबीयत खराब हुई देखते ही देखते उनकी मौत भी हो गई। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


Next Story