महाराष्ट्र

संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ी

Rani Sahu
22 Aug 2022 7:56 AM GMT
संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ी
x
मुंबई: पात्रा चाल घोटोला (Patra Chawl Case) मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत (Shiv Sena MP Sanjay Raut) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। संजय राउत को पिछली बार कोर्ट ने 22 अगस्त यानी आज तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। अब विशेष पीएमएलए अदालत ने पात्रा चाल भूमि घोटाला मामले में संजय राउत की न्यायिक हिरासत 5 सितंबर तक बढ़ा दी है।
ईडी (ED) ने पात्रा चॉल घोटाले में राउत को 31 जुलाई की देर रात को गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत ने उन्हें 8 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया था। वहीं, आज विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 5 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राउत की लीगल टीम पूरी तैयारी कर विशेष अदालत में उनकी जमानत के लिए आवेदन करेगी।

Next Story