महाराष्ट्र

संजय राउत ने BJP पर निर्वाचन आयोग को नियंत्रण में लेने का लगाया आरोप

Subhi
11 Jun 2022 11:28 AM IST
संजय राउत ने BJP पर निर्वाचन आयोग को नियंत्रण में लेने का लगाया आरोप
x
महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों की मतगणना करीब सात घंटे तक रोके जाने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा ने आयोग को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

राउत ने ट्वीट किया, "भाजपा ने देश के लोकतंत्र, न्यायपालिका, केंद्रीय जांच तंत्र और निर्वाचन आयोग को अपने निंयत्रण में ले लिया है। महाराष्ट्र में, क्या तीन वोट पर निर्णय लेने में सात घंटे लगते हैं? यह चौंकाने वाला है। लोकतंत्र का ये 'कॉमेडी शो' कितना लंबा चलेगा?"

नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव की मतगणना में देरी हुई। भारतीय जनता पार्टी के इस आरोप के बाद मतगणना रोक दी गई कि सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के तीन विधायकों-कैबिनेट मंत्रियों-जितेंद्र आव्हाड यशोमती ठाकुरऔर शिवसेना के विधायक सुहास कांडे ने मतदान से संबंधित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि आव्हाड और ठाकुर ने केवल मतपत्र दिखाने के बजाय अपने मतपत्र अपनी पार्टी के एजेंट को सौंप दिए, जबकि कांडे ने दो अलग-अलग एजेंट को अपना मतपत्र दिखाया।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल ने मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और मामले की जांच कराने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी दलों के तीन विधायकों के मत खारिज करने भी मांग की।

Next Story