- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- राहुल गांधी के बयान पर...
महाराष्ट्र
राहुल गांधी के बयान पर संजय निरुपम का पलटवार, ‘संकट में कांग्रेस पार्टी’
SHIDDHANT
3 Oct 2025 9:09 PM IST

x
Mumbai मुंबई: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में भारत के लोकतंत्र पर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की। आईएएनएस से बातचीत में निरुपम ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में नहीं है, बल्कि कांग्रेस पार्टी संकट में है। राहुल गांधी अपनी पार्टी के संकट को छिपाने के लिए वैश्विक मंचों पर जाकर भारत को बदनाम करते हैं और झूठ फैलाते हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। भारत में लोकतंत्र मजबूती से फल-फूल रहा है और नागरिक गर्व के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर शिवसेना नेता ने कहा कि आईसीसी का इवेंट हो या फिर एशिया कप, इन टूर्नामेंट में खेलना मजबूरी होती है। अगर नहीं खेलते हैं तो बाहर हो सकते हैं। उन्होंने एशिया कप में भारतीय टीम के पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने के फैसले की सराहना की। निरुपम ने कहा कि महिला खिलाड़ी भी देशभक्ति का परिचय देते हुए ऐसा प्रदर्शन कर सकती हैं। लेकिन, यह फैसला उनका होगा। इसके लिए भारत सरकार या फिर बीसीसीआई बाध्य नहीं कर सकती है। मुझे लगता है कि अगर महिला खिलाड़ी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाती हैं तो यह अच्छा फैसला होगा। लेकिन, फैसला खिलाड़ियों को करना है।
उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद सफल रहा, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए और उनके ठिकाने नष्ट किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पाकिस्तान अपनी आतंकवाद की नीति नहीं बदलता, भारत उसके साथ किसी भी तरह के संबंध को स्वीकार नहीं करेगा। भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट मैच नहीं होने चाहिए। मुझे लगता है कि यह हो भी नहीं रहा है। हालांकि, बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना मजबूरी है। पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देने वाला देश है, यह किसी से छिपा नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर निरुपम ने इसे विपक्ष की दोहरी मानसिकता करार दिया और कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संजय राउत के 'रावण दहन' वाले बयान पर कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने साफ कर दिया कि असली 'रावण' महाविकास अघाड़ी है। मतदाताओं ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी को करारी शिकस्त दी।
Tagsसंजय निरुपमशिवसेनाराहुल गांधीकोलंबिया बयानभारत का लोकतंत्रकांग्रेस संकटमहिला क्रिकेट विश्व कपभारत-पाक मैचएशिया कपपाकिस्तानी खिलाड़ीहाथ न मिलानाऑपरेशन सिंदूरआतंकवादभारत-पाक संबंधसंजय राउतउद्धव ठाकरेरावण दहनमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावमहाविकास अघाड़ीएनसीपीविपक्ष की दोहरी मानसिकताखेल और देशभक्तिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





