- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- समीर वानखेड़े के पिता...
समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक पर मानहानि का केस किया

मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ड्रग्स केस को लेकर लगातार एनसीबी, समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं. अब समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए मानहानि का केस दर्ज किया है. समीर वानखेड़े मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर हैं और आर्यन खान, नवाब मलिक के दामाद समीर खान समेत बॉलीवुड से जुड़े तमाम केसों में जांच अधिकारी थे. हालांकि, हाल ही में उनसे आर्यन खान समेत 6 केस वापस ले लिए गए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





