महाराष्ट्र

नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों पर समीर वानखेड़े ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Rani Sahu
19 Oct 2022 10:26 AM GMT
नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों पर समीर वानखेड़े ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
x
नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, मुंबई NCB के पूर्व चीफ मुंबई समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने अब नारकोटिक्स ब्यूरो (Narcotics Wing) के अधिकारियों पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दरअसल अब उन्होंने IPS अधिकारी व विजिलेंस टीम के हेड ज्ञानेश्वर सिंह पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय उत्पीड़न और अत्याचार आयोग से इस बाबत शिकायत भी की है।
गौरतलब है कि, विजिलेंस डिपार्टमेंट के प्रमुख ने आर्यन खान क्रूज कॉर्डिला मामले की जांच के दौरान 7-8 अधिकारियों पर अनियमित्तता बरतने का आरोप लगाया था। यह रिपोर्ट NCB डायरेक्टर को भी सौंपी जा चुकी है। इस जांच में शामिल अधिकारियों के इरादों पर भी सवाल उठाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NCB ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर सतर्कता संबंधी आरोप लगाए हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो अपनी प्रतिनियुक्ति पूरी करने के बाद अपने होम कैडर लौट गए हैं।
हालाँकि ऐसा इस केस में ये दूसरा मौका है, जब NCB को बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। इससे निते मई महीने में NCB पर ऐसे कई सवाल उठाए गए थे, जब गिरफ्तारी के आठ महीने बाद आर्यन खान को सभी आरोपों से साफ़ बरी किया गया था और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ये स्वीकार किया था कि,आर्यन और पांच अन्य के खिलाफ उनके पास 'पर्याप्त सबूत' नही हैं।
इन्ही आर्यन खान मामले में अधिकारियों की गलतियों की जांच के लिए NCB ने एक तब एक SIT का गठन किया था, जिसने अपनी जांच पूरी कर ली है और उसे दिल्ली मुख्यालय में भेज दिया गया है।

सोर्स - नवभारत.कॉम

Next Story