महाराष्ट्र

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली हत्या की धमकी, चिट्ठी में लिखा- मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे

jantaserishta.com
5 Jun 2022 7:55 PM IST
सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली हत्या की धमकी, चिट्ठी में लिखा- मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: सलमान खान को लेकर बड़ी खबर है. खबरों की मानें तो सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह मारने का धमकी भरा पत्र मिला है. जानकारी के अनुसार जब सलमान खान के पिता सुबह जोगिंग पर गए तो जहां वह बेंच पर बैठे थे, तभी उन्हें उनके बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरा एक पत्र मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

बांद्रा में दर्ज हुई FIR
मुंबई के बांद्रा में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. खास बात है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. ऐसा इसलिए क्योंकि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बिश्नोई ने कुछ साल पहले सलमान खान की हत्या का प्लान बनाया था. जिसे ध्यान में रखते हुए सलमान खान के प्रति खतरे को लेकर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. फिलहाल गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में बंद है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story