- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रूस ने खारिज किया...
महाराष्ट्र
रूस ने खारिज किया जयराम का झूठा दावा, यह गलतफहमी पैदा करने की कोशिश: तुहिन सिन्हा
SHIDDHANT
5 Oct 2025 8:05 PM IST

x
Mumbai मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस बयान की कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रूस भारत की भावनाओं की अनदेखी करते हुए पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है। तुहिन सिन्हा ने इसे पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन करार देते हुए कहा कि रूस ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस बार-बार बिना सबूत के पाकिस्तान समर्थक बयानबाजी क्यों कर रही है, खासकर तब जब भारत और रूस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिसंबर में भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं।
तुहिन सिन्हा ने कहा, "शनिवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूरी तरह से निराधार आरोप लगाया कि रूस भारत की भावनाओं की अनदेखी कर रहा है और पाकिस्तान को जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए आरडी-93 एमए इंजन की आपूर्ति कर रहा है। आज रूस ने इस दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। एक बार फिर सवाल उठता है कि कांग्रेस पार्टी तथ्यों की पुष्टि किए बिना या कोई सबूत दिए बिना पाकिस्तान समर्थक कहानी को क्यों बढ़ावा दे रही है? इसके अलावा रूस और भारत के बीच बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर में भारत आने का कार्यक्रम है तो कांग्रेस पार्टी रूस और भारत के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश क्यों कर रही है?"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस का यह रवैया निंदनीय है। बिना तथ्यों की जांच किए वे ऐसी कहानियां गढ़ती है जो भारत के हितों के खिलाफ हैं। रूस ने स्पष्ट कर दिया है कि जेएफ-17 इंजन को लेकर कोई सहयोग पाकिस्तान के साथ नहीं है। फिर भी कांग्रेस ऐसी बयानबाजी क्यों कर रही है? क्या उनका मकसद भारत-रूस संबंधों को कमजोर करना है? इसके साथ ही, तुहिन सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान का हवाला दिया, जिसमें केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। इससे एक बार फिर साबित होता है कि 'इंडिया गठबंधन' एक भ्रम है, एक मिथक है। ये पार्टियां सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के विरोध के कारण एक साथ आती हैं और जब चुनावों में हार का सामना करती हैं तो अलग-अलग रास्ते अपना लेती हैं। अगले महीने होने वाले बिहार चुनावों में भी यही पैटर्न देखने को मिलेगा। राजद और कांग्रेस के बीच गठबंधन सिर्फ मोदी-विरोधी भावना के आधार पर है और एक बार ये पार्टियां हार जाएंगी तो एक-दूसरे पर हमला करेंगी और सिर्फ गालियां देगी। इंडिया गठबंधन की एकता केवल दिखावटी है और बिहार विधानसभा चुनाव के बाद यह गठबंधन पूरी तरह बिखर जाएगा। जनता इन पार्टियों की अवसरवादी राजनीति को समझ चुकी है और 2027 के चुनावों में इसका जवाब देगी।"
तुहिन सिन्हा ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर कांग्रेस की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रहे हैं। क्या बिहार चुनाव में किशोर को कांग्रेस ने आर्थिक समर्थन दिया है, क्योंकि कांग्रेस को पता है कि वह बिहार में कमजोर स्थिति में है। उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर चुनाव के बीच अपनी कमाई का बखान कर रहे हैं। यह संदेह पैदा करता है कि क्या कांग्रेस ने उन्हें बिहार में सक्रिय करने के लिए फंडिंग की है
Tagsभाजपाकांग्रेसइंडिया गठबंधनतुहिन सिन्हाजयराम रमेशजेएफ-17आरडी-93 एमए इंजनरूसपाकिस्तानव्लादिमीर पुतिनअरविंद केजरीवालप्रशांत किशोरबिहार चुनावमोदी विरोधराजनीतिबयानबाजीचुनाव फंडिंगराष्ट्रीय राजनीति.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





