- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रुबीना दिलैक ने परिवार...
महाराष्ट्र
रुबीना दिलैक ने परिवार संग बिताए यादगार पलों को बताया 'बेहद खास'
SHIDDHANT
30 Nov 2025 9:06 PM IST

x
Mumbai मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को अपडेट देती रहती हैं। रविवार को उन्होंने परिवार संग यादगार लम्हें सोशल मीडिया पर शेयर किए। अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें बच्चों के साथ बिताए पल शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में वह परिवार के साथ नजर आ रही हैं और कुछ में सेलिब्रेशन के पल शामिल हैं।
उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नवंबर मेरे लिए बहुत खास महीना है, हमारी बेटियों को समर्पित महीना है। यह महीना दुआओं और सीखों से भरा होता है। पोस्ट पर रुबीना के फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट करके प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। बता दें कि रुबीना और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शिमला में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लगभग चार साल तक डेटिंग की थी।
हालांकि, दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव थे। खबरें ये भी थीं कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे को तलाक देने वाले हैं, लेकिन टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में दोनों ने साथ में हिस्सा लिया था। हालांकि, शो में दोनों ने किसी को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि दोनों के बीच अनबन है। शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को ज्यादा वक्त दिया था और बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की थी, और आखिर में, दोनों के गिले-शिकवे दूर हो गए और खूबसूरत जोड़ी टूटने से बच गई। दोनों हाल ही में कलर्स के शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आए थे। शो में मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे होस्ट थे। शो में कई सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ नजर आए थे।
Tagsरुबीना दिलैकअभिनव शुक्लाबिग बॉस 14पति-पत्नी और पंगामुंबईइंस्टाग्रामसोशल मीडिया पोस्टपरिवारबच्चेसेलिब्रेशनयादगार पलटीवी अभिनेत्रीटीवी इंडस्ट्रीपरिवार संग समयबेटी समर्पित महीनाअभिनेत्री आकांक्षा सिंहहार्ट इमोजीशिमला शादीपंजाबी रीति-रिवाजहिमाचली रीति-रिवाजडेटिंगरिश्ते के उतार-चढ़ावतलाक अफवाहगिले-शिकवे दूरटीवी शोमुनव्वर फारूकीसोनाली बेंद्रेसेलेब्सरोमांचक पलोंफैंसप्यारपरिवारिक जीवननिजी पलसोशल मीडिया अपडेटटीवी रियलिटी शोरिश्ते सुधारदर्शक प्रतिक्रियामनोरंजन समाचारसेलिब्रेशन फोटोखुशी के पलरिश्ते की मजबूतीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





