महाराष्ट्र

कारोबारी से D-कंपनी के नाम पर मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Nov 2026 1:58 PM IST
कारोबारी से D-कंपनी के नाम पर मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती, मचा हड़कंप
x
बिल्डर की पत्नी पर लगाया सनसनीखेज आरोप.
मुंबई: मुंबई में एक कारोबारी से डी कंपनी के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी मोहम्मद फारूक मोहम्मद हनीफ शेख ने इस मामले में मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। शिकायत में बिल्डर रिजवी की पत्नी रुबीना रिजवी और गुंडे रियाज भाटी पर आरोप लगाए गए हैं।
कारोबारी का आरोप है कि रुबीना रिजवी ने उनसे वकील की फीस और रिजवी के एंटीसिपेटरी बेल मामले में एनओसी को लेकर संपर्क किया था। कारोबारी ने रिजवी का मामला अपने परिचित एडवोकेट को सौंपा था। आरोप है कि वकील ने हाईकोर्ट से अंतरिम राहत दिलवाई लेकिन तय फीस का भुगतान नहीं किया गया।
कारोबारी के मुताबिक, 19 सितंबर को रुबीना ने उन्हें खार स्थित अपने घर बुलाया था। इसके बाद 25 सितंबर को दोबारा एनओसी मांगने के लिए संपर्क किया। इसी दौरान फीस को लेकर विवाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद रुबीना ने 4 से 5 लोगों को एडवोकेट के फोर्ट स्थित ऑफिस भेजा। कारोबारी ने इन लोगों को गुंडा बताते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने वकील को धमकाया और रिजवी के मामले में एनओसी देने का दबाव बनाया।
कारोबारी की शिकायत के मुताबिक, 27 सितंबर को रियाज भाटी नाम का शख्स उनके फोर्ट स्थित होटल हेवन पहुंचा, उसने खुद को डी कंपनी का सदस्य बताया और कहा कि रुबीना ने उसे उनसे बात करने के लिए भेजा है।
आरोप है कि रियाज भाटी ने कारोबारी को धमकी देते हुए कहा कि अगर रिजवी के मामले में एनओसी नहीं दी गई तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। इसके बाद उसने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि पैसे देने पर वह पूरा मामला खत्म कर देगा, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।
कारोबारी का आरोप है कि रियाज भाटी उन्हें जबरन होटल से नीचे ले गया और रुबीना रिजवी के घर ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद कारोबारी वहां से निकलने में कामयाब हुए।
शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर को शाम 5 बजे रुबीना रिजवी ने कारोबारी को फोन किया और कथित तौर पर कहा कि डी कंपनी में उसके अच्छे संबंध हैं। अगर एनओसी नहीं दी गई तो डी कंपनी के जरिए उनकी हत्या करा दी जाएगी।
कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने पुलिस से संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, फोन कॉल डिटेल्स, मैसेज और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ पुलिस सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने रुबीना रिजवी को नोटिस जारी कर 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story