महाराष्ट्र

रिटायर्ड आईपीएस के बेटे की हत्या, 7 से 8 आरोपी गिरफ्तार, और आरोपियों के शामिल होने की आशंका

Rani Sahu
30 Jun 2022 10:18 AM GMT
रिटायर्ड आईपीएस के बेटे की हत्या, 7 से 8 आरोपी गिरफ्तार, और आरोपियों के शामिल होने की आशंका
x
रिटायर्ड आईपीएस के बेटे की हत्या

पुणे: हत्या की एक और घटना से शहर के लोग सहम गए है। बार की पार्किंग से बाइक निकालने के दौरान हुए मामूली विवाद में एक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी के बेटे की चार लोगों ने मिलकर नाजूक अंग पर हमला कर उसकी हत्या (Murder) कर दी। हत्या के बाद तीन लोगों ने शव (Dead Body) को पास के एक कार की दुकान (Car Shop) पर ले गए। यह घटना होटल के वेटर के सामने होने के बावजूद उसने पुलिस (Police) या अन्य को इसकी जानकारी नहीं दी। इस वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक का नाम नरेंद्र रघुनाथ खैरे (33) है। इस मामले में पुलिस ने युवराज जम्बु कांबले, ओंकार अशोक रिठे, वैभव पोपट अदाटे, मनोज दत्तात्रय सूर्यवंशी और विष्णु कचरू कदम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर आशीष कवठेकर (38) ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर धारा 302, 201, 202, 404, 511, 109, 114, 115, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
बाइक निकालने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भूमकर चौक के प्रसिद्ध न्यू प्यासा बार के सामने वाहन पार्किंग की जाती है। यहां पर नरेंद्र ने अपनी बाइक पार्क की थी। आरोपियों ने भी अपनी बाइक यही खड़ी की थी। पार्क किए गए बाइक निकालने के दौरान नरेंद्र का युवराज, ओंकार, वैभव और मनोज से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने नरेंद्र के नाजूक अंग पर लगातार हमला कर उसकी हत्या कर दी।
और आरोपियों के शामिल होने की आशंका
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या का खुलासा किया है। इसमें और भी कई आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। सीसीटीवी फुटेज में सात से आठ लोग नजर आ रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि इनमें से दो से तीन आरोपी होटल का वेटर है।


Next Story