महाराष्ट्र

नाले में मिला सेवानिवृत्त 87 वर्षीय पुलिसकर्मी का शव

Rani Sahu
20 Jun 2022 10:13 PM IST
नाले में मिला सेवानिवृत्त 87 वर्षीय पुलिसकर्मी का शव
x
मुंबई के 87 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का शव शहर के नावघर इलाके में नाले से मिला है

मुंबई, मुंबई के 87 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का शव शहर के नावघर इलाके में नाले से मिला है। पुलिस ने सोमवार को इस आशय की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त सहायक निरीक्षक शिवदास कुमावत अपने परिवार के साथ मुलुंड के एमएचएडीए कालोनी में रहते थे और उनका शव रविवार की दोपहर में मिला।
उन्होंने बताया, ''उनकी यादाश्त चली गयी थी और वह कई दिनों से लापता थे जिसे लेकर शिकायत दर्ज करायी गई थी। रविवार की दोपहर सफाईकर्मियों ने नाले में उनका शव पड़ा हुआ देखा। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।''
अधिकारी ने बताया कि उनके शव पर कोई निशान नहीं है और ऐसा लगता है कि नाले में गिरने से उनकी मौत हुई है।
उनके पुत्र भी पुलिस में हैं और नेहरू नगर थाने में तैनात हैं।


Next Story