महाराष्ट्र

जी -20 के लिए आए विभिन्न देश के प्रतिनिधियों ने किया वृक्षा रोपण

Rani Sahu
16 Jan 2023 6:02 PM GMT
जी -20 के लिए आए विभिन्न देश के प्रतिनिधियों ने किया वृक्षा रोपण
x
मुंबई। जी -20 (G-20) को लेकर विविध देश से आए प्रतिनिधि ने सोमवार को पुणे के सावित्रीबाई फुले विद्यापीठ (Savitribai Phule Vidyapith) परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज गार्डेन में वृक्षा रोपण (tree planting) किया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव सोलोमन अरोकिराज, मंडलायुक्त सौरभ राव, कुलपति डॉ. करभरी काले, नगर निगम आयुक्त विक्रम कुमार, कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख, उपायुक्त श्रीमती वर्षा लाढा आदि मौजूद रहीं। इस मौके पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने जी-20 बैठक स्थल पर प्रदर्शनी हॉल का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न हॉल में प्रदर्शित विषयों के बारे में पूछताछ की। सरकार 'विश्व मोटा अनाज वर्ष- 2023' के अवसर पर मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, नाचनी आदि जिनमें अधिक पौष्टिक तत्व होते हैं, का महत्व वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके अनुसार जी-20 बैठक स्थल पर मोटे अनाज के महत्व की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। मंत्री श्री राणे ने मोटे अनाज और उनसे बने प्रसंस्कृत उत्पादों की विशेष जानकारी ली। उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा नियोजित पर्यटन गतिविधियों, टूर पैकेज आदि पर एक प्रस्तुति भी देखी। इस अवसर पर मंडलायुक्त सौरभ राव, पुणे मनपा आयुक्त विक्रम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख आदि मौजूद थे।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story