महाराष्ट्र

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

jantaserishta.com
22 Nov 2021 12:59 PM IST
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
x

मुंबई: मुंबई पुलिस के पूर्व परमबीर सिंह देश से भागे नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को परमबीर सिंह के वकील ने यह जानकारी दी। वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि परमबीर सिंह भारत में ही हैं और मुंबई पुलिस से जान का खतरा होने की वजह से वह सामने नहीं आ रहे हैं। वकील ने कोर्ट को बताया कि परमबीर 48 घंटे के भीतर किसी भी CBI अधिकारी या कोर्ट के सामने पेश होने को तैयार हैं। शीर्ष न्यायालय ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर के लिए तय की है।



वकील पुनीत बाली ने कोर्ट को बताया कि परमबीर सिंह से उनकी बात हुई है। हालांकि, वकील की दलील पर कोर्ट ने हैरानी जताई कि पूर्व पुलिस कमिश्नर ऐसा कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी। कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ता जांच में हिस्सा ले। परमबीर सिंह के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज हैं। इन सभी मामलों में फिलहाल कोर्ट ने परमबीर सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
बता दें कि मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर कई आरोप लगाए थे। परमबीर सिंह ने कहा था कि देशमुख ने उनसे मुंबई के रेस्तरां और दुकानों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की उगाही किए जाने का आदेश दिया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story