महाराष्ट्र

केंद्रीय एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन, पूर्व गृहमंत्री के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू

jantaserishta.com
2 Nov 2021 9:06 AM IST
केंद्रीय एजेंसियों का ताबड़तोड़ एक्शन, पूर्व गृहमंत्री के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू
x

मुंबई: महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं. पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद अब डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार से जुड़ी 5 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है. ये संपत्तियां एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं.

कौन-कौन सी संपत्तियां सीज करने का आदेश
1. जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री
मार्केट वैल्यूः करीब 600 करोड़ रुपये
2. साउथ दिल्ली में स्थित फ्लैट
मार्केट वैल्यूः करीब 20 करोड़ रुपये
3. पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस
मार्केट वैल्यूः करीब 25 करोड़ रुपये
4. निलय नाम से गोवा में बना रिसॉर्ट
मार्केट वैल्यूः करीब 250 करोड़ रुपये
5. महाराष्ट्र की 27 अलग-अलग जगहों की जमीन
मार्केट वैल्यूः करीब 500 करोड़ रुपये
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story