महाराष्ट्र

युवती से शादी का झांसा देकर पुणे में किया दुष्कर्म...

Shantanu Roy
1 Oct 2022 4:44 PM GMT
युवती से शादी का झांसा देकर पुणे में किया दुष्कर्म...
x
बड़ी खबर
नवी मुंबई। छात्रा से इंस्टाग्राम पर पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती को नवी मुंबई से पुणे मिलने के लिए बुलाया था। उसे घुमाने के बहाने फलटण लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में डेक्‍कन पुलिस स्‍टेशन में अतुल बालासो यादव (19) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती नवी मुंबई में रहती है। उसकी अतुल बालासो यादव से कुछ महीने पहले इंस्‍टाग्राम पर पहचान हुई थी।
फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। अतुल ने उसे मिलने के लिए पुणे बुलाया था। डेक्‍कन के प्रभात रोड पर उसने युवती से मुलाकात की। उसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर फलटण लेकर गया। यहां उसे एक होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। यह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही युवती का मोबाइल तोड दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story