महाराष्ट्र

नाबालिग लड़की के साथ रेप, सौतेले पिता गिरफ्तार

Rani Sahu
7 March 2023 11:59 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ रेप, सौतेले पिता गिरफ्तार
x
मुंबई। समता नगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ रेप (rape) करने के आरोप में उसके सौतेले पिता (step father) को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी से न कहने के लिए धमकाया और पिटाई भी की। लेकिन बच्ची ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक आरोपी लड़की के जन्मदिन के अवसर पर उसे शिरडी लेकर गया था और वहां पर लड़की को शॉपिंग कराने का लालच दिया था. उसने शिरडी के एक होटल में इस दुष्कर्म को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि वो इस बारे में किसी से कुछ भी न कहे और उसे पीटा भी। लेकिन वहां से लौटने के बाद पीड़ित लड़की ने यह बात अपनी मां को बताई। उसके बाद मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की.
Next Story