- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रानी चटर्जी ने शेयर की...
महाराष्ट्र
रानी चटर्जी ने शेयर की सेट की तस्वीरें, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देख फैंस हुए दीवाने
SHIDDHANT
26 Nov 2025 8:57 PM IST

x
Mumbai मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अभिनय के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' की शूटिंग खत्म की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे नारंगी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र के साथ हल्का मेकअप किया है। ये फोटोज एक्ट्रेस के फिल्म सेट की हैं। रानी इन तस्वीरों में सोलह श्रृंगार किए हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। रानी ने तस्वीर पोस्ट कर गाना 'कहे नहीं केहलु पहिले' ऐड किया है।
रानी के लुक की चर्चा उनके फैंस भी कर रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट कर रानी ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, "दिल बड़ा तो तू बड़ा। रानी के लुक की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बहुत प्यारी लग रही हैं आप, अब आप भी शादी कर लीजिए और अपने पति के लिए व्रत रखिए। रानी चटर्जी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी मेहनत और प्रतिभा से एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी जिंदगी के खास पल साझा करती हैं।
अभिनेत्री की हाल में कुछ फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, और कुछ रिलीज होनी बाकी हैं। फिलहाल, अभिनेत्री फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद पोस्ट के जरिए दी थी। मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'यूपी वाली-बिहार वाली' में स्टारकास्ट बड़ी दिलचस्प है। इसमें रानी और संजना के अलावा प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, स्वेता वर्मा और गोपाल चौहान जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
इसके अलावा, उनकी 'जानम' और 'बैरी बहुरिया' भी रिलीज हो चुकी है।
Tagsरानी चटर्जीRani Chatterjeeभोजपुरी सिनेमाBhojpuri Cinemaयूपी वाली और बिहार वालीUP Wali Aur Bihar Waliइंस्टाग्राम पोस्टInstagram Postनारंगी साड़ीOrange Sareeसोलह श्रृंगारSolah Shringarमंजुल ठाकुरManjul Thakurफिल्म शूटिंगMovie ShootingजानमJanamबैरी बहुरियाBairi Bahuriyaभोजपुरी अभिनेत्रीBhojpuri Actressसोशल मीडिया एक्टिवSocial Media Activeफैंस के लिए पोस्टFans Postभोजपुरी फिल्म रिलीजBhojpuri Film Releaseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





