- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- राज्यसभा चुनाव:...
राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र की 6 सीटों के लिए 10 जून को वोटिंग, इन लोगों का लगभग नाम तय

मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के राज्य सभा की खाली होने वाली 57 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की है. महाराष्ट्र की भी 6 सीटों के लिए 10 जून को वोटिंग होनी है. बीजेपी के पीयूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे का का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इसी तरह शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल पटेल और कांग्रेस के पी. चिदंबरम का भी टर्म 4 जुलाई को खत्म हो जाएगा. इन्हीं छह खाली सीटों के लिए चुनाव होना है. नंबर गेम के लिहाज से बीजेपी आसानी से अपने दो उम्मीदवारों का चुनाव करवा सकती है. इसी तरह कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना भी आसानी से अपने एक-एक उम्मीदवार का चुनाव करवा सकती है. बाकी बची एक सीट को लेकर बीजेपी और महाविकास आघाडी सरकार से जुड़ी तीनों पार्टियों में या तो टफ फाइट हो जाए या फिर आम सहमति से कोई चुन कर आए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





