महाराष्ट्र

मुश्किल हुई राज ठाकरे की अयोध्या दर्शन यात्रा, साधु संत ने कही ये बात

jantaserishta.com
10 May 2022 8:12 PM IST
मुश्किल हुई राज ठाकरे की अयोध्या दर्शन यात्रा, साधु संत ने कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा चुनौतियों से भरा दिखाई दे रहा है. गोंडा जनपद के कैसरगंज के बाहुबली सांसद और अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उनको 5 जून को अयोध्या में नहीं घुसने देने की चुनौती दी है तो वहीं अयोध्या के सभी बड़े महंत और धर्माचार्यो ने भी बृजभूषण शरण सिंह का समर्थन करके राज ठाकरे के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है. लेकिन अयोध्या के भाजपा सांसद राज ठाकरे के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि जो भी अयोध्या आता है, उसका स्वागत है.

उत्तर भारतीयों के अपमान को लेकर साधु संतों ने राज ठाकरे को अयोध्या आने के पहले माफी मांगने की बात कही है. यही नहीं सभी चर्चित महंतों और संतों ने अयोध्या की सड़कों पर बाकायदा पोस्टर बैनर और होर्डिंग लगाकर राज ठाकरे की अयोध्या दर्शन योजना का विरोध किया है. दूसरी तरफ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह सीधे तौर पर राज ठाकरे के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी अयोध्या आएगा, उसका स्वागत है. जो भी भगवान राम के शरण में आएगा, उसका स्वागत है.
सांसद ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से अगर कोई अयोध्या में प्रभु श्री राम के चरणों में आता है, तो उसका स्वागत है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि राज ठाकरे जी को सद्बुद्धि दे कि वे मोदी जी के मार्गदर्शन में काम करें.
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा- पहले माफी मांगे राज ठाकरे
अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता गौरी शंकर दास का कहना है कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ राज ठाकरे के नेतृत्व में मनसे कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार किया था. प्रताड़ित किया था. अब वो अयोध्या आकर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं. लेकिन उससे पहले उन्हें उत्तर भारतीयों से माफी मांगी होगी. नहीं तो उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम नगरी के प्रमुख सड़कों और चौराहों पर बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में अयोध्या के सभी प्रमुख संतों के पोस्टर भी लग गए हैं. जिसमें राज ठाकरे से माफी मांगने की अपील की गई है. वरना उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा यह चेतावनी है.
क्या बोले शशिकांत दास?
नित्य सरयू आरती समिति के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा कि राज ठाकरे अयोध्या आना चाह रहे हैं, भगवान राम की शरण में आना चाह रहे हैं, उत्तर भारतीयों की शरण में आना चाह रहे हैं तो निश्चित रूप से उन्हें पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए. शशिकांत दास ने कहा कि रामलला सबके हैं, जन-जन के हैं. पूरे राष्ट्र के राम हैं. लेकिन जिस तरह से उत्तर भारतीयों का विरोध राज ठाकरे ने किया था यह सर्वदा अनुचित था उनको माफी मांगनी चाहिए.
मामले में अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जो भी अयोध्या आएगा उसका स्वागत है. जो भी भगवान राम के शरण में आएगा उसका स्वागत है. लल्लू सिंह ने कहा कि हनुमान जी की कृपा से अगर कोई अयोध्या में प्रभु श्री राम के चरणों में आता है तो उसका स्वागत है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि राज ठाकरे जी को सद्बुद्धि दे कि वे मोदी जी के मार्गदर्शन में काम करें.
राज ठाकरे के बाद आदित्य ठाकरे का अयोध्या दौरा
बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे 5 जून को जबकि शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 10 जून को अयोध्या जाएंगे. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के अयोध्या जाने की जानकारी पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने ट्विटर पर दी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story