- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Raigarh: सड़क हादसे ने...
महाराष्ट्र
Raigarh: सड़क हादसे ने छीनी तीन ज़िंदगियाँ, हाईवे पर घंटों अफरा-तफरी
Tara Tandi
21 April 2025 12:43 PM IST

x
Raigarh रायगढ़ : महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण एक तेज रफ्तार ट्रक थी। जिसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। मामला रायगढ़ के खोपोली के निकट बोरघाट का है, जहां एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार देर रात 11 बजे मुंबई लेन पर हुआ। पुणो से मुंबई की ओर तेज गति से जा रहे एक मालवाहक ट्रक ने एक हाईवे पेट्रोल वाहन सहित पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, लोनावाला, खंडाला पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चार की हालत गंभीर
घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पनवेल, खोपोली और लोनावाला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वजह से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में मुंबई-पुणे हाईवे को फिर से शुरू कर दिया गया। इससे पहले बीते 18 अप्रैल को मुंबई के चेंबूर इलाके में बीएमसी का कचरा ट्रक सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके के पास स्थित ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गया था।
इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। चेंबूर पुलिस के मुताबिक, बीएमसी का ट्रक घाटकोपर से सायन की ओर कचरा लेकर जा रहा था। जब ट्रक सिद्धार्थ कॉलोनी के पास पहुंचा तो चालक का ट्रक से संतुलन हट गया और वह ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
TagsRaigarh सड़क हादसेछीनी तीन ज़िंदगियाँहाईवे घंटों अफरा-तफरीRaigarh road accidentthree lives taken awaychaos on highway for hoursजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





