- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Pune: पुलिस भर्ती के...
महाराष्ट्र
Pune: पुलिस भर्ती के दौरान युवक की बेहोश होकर गिरने से मौत
Sanjna Verma
6 July 2024 11:38 PM IST

x
Pune पुणे: पुणे में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 27 वर्षीय एक युवक की बेहोश होकर जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुणे में पुलिस भर्ती अभियान के दौरान 27 वर्षीय एक युवक की बेहोश होकर जमीन पर गिर जाने से मौत हो गई।पुलिस के अनुसार Maharashtra के सभी जिलों में 17 हजार पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू है। पुलिस भर्ती के लिए आयोजित इस फील्ड टेस्ट में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है।
इसी तरह का फील्ड टेस्ट पुणे के शिवाजीनगर पुलिस ग्राउंड में आज सुबह से जारी है। यहां तुषार बबन भालके को फील्ड टेस्ट में दौड़ते समय अचानक चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। तत्काल पुलिस वालों ने तुषार को अस्पताल में पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।इससे पहले नवी मुंबई और ठाणे में पुलिस भर्ती के दौरान एक-एक युवकों की मौत हो चुकी है। ठाणे में चक्कर आने से 5 युवक बेहोश भी हो गए थे। उन्हें कलवा स्थित शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
TagsPuneपुलिस भर्तीयुवकबेहोशमौत Police recruitmentyoung manunconsciousdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





