- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे: रोबोटिक्स क्लास...
महाराष्ट्र
पुणे: रोबोटिक्स क्लास के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, टीचर गिरफ्तार
SHIDDHANT
15 July 2026 9:25 PM IST

x
Pune पुणे। पुणे के आंबेगाव इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्राइवेट कोचिंग चलाने वाले टीचर पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आरिफ याकूब सय्यद को गिरफ्तार कर लिया है। आरिफ सय्यद कात्रज क्षेत्र में अपने घर से रोबोटिक्स और कंप्यूटर की क्लासेस चलाता था। पीड़ित छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और वह क्लास में एडमिन के काम में भी मदद करती थी। आरोपी ने छात्रा का विश्वास जीतने के लिए उसे देर रात क्लास के बाद अपनी गाड़ी से घर छोड़ने की बात कही थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना करीब तीन-चार हफ्ते पहले हुई। वह ऑनलाइन क्लास के लिए आरोपी के घर गई थी। रात ज्यादा हो जाने के कारण आरोपी ने उसे वहीं रुकने को कहा। छात्रा ने अपने पिता को फोन करके बताया और अन्य लोगों की मौजूदगी में वहीं रुक गई। आरोप है कि आधी रात को जब सब सो रहे थे, आरोपी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की।
घटना के बाद लड़की सदमे में चली गई थी। वह गुमसुम रहने लगी। 14 जुलाई को उसकी बड़ी बहन ने जब उससे कारण पूछा तो लड़की ने सारी बात बता दी। परिवार वालों ने आरोपी से इस बारे में पूछताछ की। आरोपी ने सबके सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और माफी मांगने लगा। परिवार ने तुरंत आंबेगाव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरिफ याकूब सय्यद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। पूछताछ में आरोपी से और जानकारी जुटाई जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





