महाराष्ट्र

आईपीएस रश्मि शुक्ला के खिलाफ पुणे पुलिस ने की FIR दर्ज

Deepa Sahu
26 Feb 2022 10:35 AM GMT
आईपीएस रश्मि शुक्ला के खिलाफ पुणे पुलिस ने की FIR दर्ज
x
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने पूर्व पुलिस आयुक्त व आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के बाद वह दूसरी आईपीएस हैं, जिन पर एफआईआर की गई है। शुक्ला के खिलाफ अवैध फोन टैपिंग मामले में केस दर्ज किया गया है।

पुणे के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रश्मि शुक्ला फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अभी सीआरपीएफ हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक हैं। वह पहले पुणे की पुलिस आयुक्त रह चुकी हैं।
पुणे के पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंद गार्डन पुलिस थाने में रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अवैध रूप से फोन टैपिंग का आरोप लगाया गया है। उन पर भारतीय टेलीग्राफ कानून की धारा 26 लगाई गई है।


Next Story