- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Pune: पिकअप ट्रक से...
महाराष्ट्र
Pune: पिकअप ट्रक से टकराई कार, पुणे में नौ यात्रियों की मौत
Admindelhi1
19 Jun 2025 3:00 PM IST

x
महाराष्ट्र: पुणे जिले में बुधवार को कार और पिकअप ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस के मुताबिक, यह हादसा जेजुरी-मोरगांव रोड पर हुआ है।मरने वालों में सात पुरुष, एक महिला और बच्चा शामिल है। दो अन्य घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार कार बुधवार शाम को पुणे जिले के जेजुरी के पास खड़ी पिकअप गाड़ी में घुस गई। यह घटना शाम करीब 6:45 बजे जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक होटल के बाहर हुई।
मृतकों में होटल का मालिक भी है वह और उसका स्टाफ पिकअप गाड़ी से फ्रिज उतार रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही सेडान कार में दो महिला और दो बच्चा समेत छह लोग सवार थे।
Tagsमहाराष्ट्रपुणेजिलेपिकअपट्रकटकराईकारनौ यात्रियोंमौतMaharashtraPunedistrictpickuptruckcollisioncarnine passengersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





