महाराष्ट्र

पुणे : 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक' थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन

jantaserishta.com
29 Nov 2026 11:48 AM IST
पुणे : इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन
x
पुणे: 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन रविवार को हुआ। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने महाराष्ट्र के पुणे में इस अभियान की अगुवाई की। इस इवेंट में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "आज से दो साल पहले, 250 जगहों पर, संडे ऑन साइकिल करके हमने 'फिट इंडिया मूवमेंट' शुरू किया था। आज मुझे खुशी है कि यह 100वां संस्करण है। पूरे देश में, 40,000 से ज्यादा जगहों पर संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। पुणे में ही 50 हजार से अधिक युवा संडे ऑन साइकिल से जुड़े। वे पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए आए।''
उन्होंने कहा, ''इस 100वें संस्करण की थीम थी 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक'। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की बिड तो जीत ली है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 2036 के ओलंपिक का सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए भारत तैयार है। इसलिए आज पूरे देश में आवाज निकली है 'इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक'।"
उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया मूवमेंट, विकसित भारत के लिए ड्रग-फ्री यूथ का मूवमेंट चलाया। प्रधानमंत्री ने पानी बचाओ मूवमेंट चलाया। आज पुणे की धरती से 50,000 से ज्यादा युवाओं ने प्रण लिया है कि हम पीएम मोदी के संकल्प के साथ इस संकल्प को जोड़ रहे हैं, और आने वाले दिनों में हम देश को 'विकसित भारत' बनाएंगे।"
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी 'संडे ऑन साइकिल' के सौवें संस्करण में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मैं कोई बड़ा मैसेज नहीं देना चाहता, मेन बात यह है कि 'जान है तो जहान है'। अगर हेल्थ नहीं है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता। सभी युवाओं को अपना ध्यान रखना चाहिए, और हम जैसे सीनियर्स और हमारे से भी सीनियर लोगों को भी अपना ध्यान रखना चाहिए। परिवार को खुश रखना चाहते हैं, तो खुद की तबीयत को एकदम सही रखना होगा। मैं भारतीय खेल प्राधिकरण को सलाम करना चाहता हूं। इस तरह का आयोजन हर रविवार होते रहना चाहिए।"

TagsPune
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story