- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- देह व्यापार गिरोह का...
महाराष्ट्र
देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, लॉज मालिक गिरफ्तार, पांच महिलाओं को छुड़ाया गया
Rounak Dey
12 Sep 2021 12:07 PM GMT
![देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, लॉज मालिक गिरफ्तार, पांच महिलाओं को छुड़ाया गया देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, लॉज मालिक गिरफ्तार, पांच महिलाओं को छुड़ाया गया](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/12/1293425-untitled-30-copy.webp)
x
DEMO PIC
लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और इस सिलसिले में एक लॉज के मालिक गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उल्हासनगर अपराध इकाई के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने शुक्रवार को विट्ठलवाड़ी क्षेत्र के अशोले गांव में स्थिति लॉज में छापा मारा।
अधिकारी ने बताया कि लॉज से पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया और उन्हें पुनर्वास गृह भेज दिया गया है। लॉज के मालिक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story