महाराष्ट्र

रामदास कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी, सुनील तटकरे का बड़ा बयान

Admindelhi1
10 Nov 2026 4:27 PM IST
रामदास कदम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी, सुनील तटकरे का बड़ा बयान
x
आरोपों पर भड़के सुनील तटकरे, रामदास कदम को भेजेंगे कानूनी नोटिस

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के नेता और सांसद सुनील तटकरे ने शिवसेना (शिंदे गुट) के वरिष्ठ नेता रामदास कदम के आराेपाें को पूरी तरह झूठा, आधारहीन और तथ्यहीन करार देते हुए उन्हें कानूनी नाेटिस भेजने का ऐलान किया है ।

महाराष्ट्र की राजनीति में महायुति गठबंधन के इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग बेहद तीखी हो गई है।

शिवसेना नेता रामदास कदम ने अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में हुई मृत्यु को लेकर सुनील तटकरे का हाथ हाेने की आशंका जाहिर की थी । कदम ने इस मामले में तटकरे की जांच करने की मांग की थी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि रामदास कदम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें इलाज के लिए ठाणे के बजाय आगरा जाना चाहिए।

तटकरे ने दावा किया कि साल 2009 में जब रामदास कदम चुनाव हार गए थे, तब वे खुद मेरे पास आकर गिड़गिड़ाए थे और नेता प्रतिपक्ष का पद पाने के लिए मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्हें अजीत पवार के पास लेकर गया था ।

Next Story