- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- समृद्धि महामार्ग पर...
महाराष्ट्र
समृद्धि महामार्ग पर कीलें लगाए जाने की अफवाह, पुलिस ने किया खंडन
SHIDDHANT
10 Sept 2025 8:48 PM IST

x
NAGPUR नागपुर: मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग पर देर रात एक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में दावा किया गया था कि सड़क पर नुकीली कीलें ठोकी गई हैं, जिससे वाहनों के टायर फट सकते हैं और बड़े हादसे हो सकते हैं। वहीं पुलिस ने वायरल वीडियो का खंडन किया। डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर प्रशांत स्वामी ने बताया कि मालीवाडा के पास एक छोटे पुल को मजबूत करने के लिए केमिकल ग्राउटिंग का काम चल रहा था। इस प्रक्रिया में इंजेक्टर लगाए जाते हैं, जो रात में वायरल हुए वीडियो में दिख रहे थे। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए थे, लेकिन एक वाहन ने उन्हें तोड़ दिया, जिसके बाद यह वीडियो बनाया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सड़क पर छोटे-छोटे एल्युमिनियम इंजेक्टर लगे दिखाई दे रहे थे, जिन्हें वीडियो में 'कीलें' बताया गया था। इस वीडियो से लोगों में डर फैल गया था, लेकिन पुलिस ने जल्द ही इस अफवाह पर विराम लगा दिया।
डीसीपी ने बताया कि समृद्धि महामार्ग पर कीलें लगाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। यह एक हफ्ते से चल रहे पुल के रखरखाव का काम है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। हाईवे बनाने वाली कंपनी मेगा इंजीनियरिंग के सुपरवाइजर रवि शंकर ने भी इस पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि ये नुकीले एल्युमिनियम नोजल होते हैं, जिन्हें ग्राउटिंग प्रक्रिया के तहत लगाया जाता है। यह एक तकनीकी प्रक्रिया है जो पुल की मजबूती के लिए जरूरी है। ये नोजल 24 घंटे में अपना काम पूरा कर लेते हैं और बाद में इन्हें हटा दिया जाता है। साइट इंजीनियर अंकित केवले ने बताया कि वे हाईवे पर काम करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं, क्योंकि यहां गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं। फिलहाल पुलिस और कंपनी की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि वायरल वीडियो एक अफवाह था और समृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है।
Tagsसमृद्धि महामार्गनागपुर-मुंबईवायरल वीडियोअफवाहपुल रखरखावकेमिकल ग्राउटिंगपुलिस खंडनसुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





