महाराष्ट्र

राउत बंधुओं को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की

Rani Sahu
15 Jun 2023 6:13 PM GMT
राउत बंधुओं को जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की
x
मुंबई (आईएएनएस)| मुंबई पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत को जान से मारने की धमकी के मामले में जांच जारी रखे हुई है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को पांचवीं गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयूर शिंदे के रूप में हुई है। शिंदे कथित रूप से राउत ब्रदर्स (बंधुओं) के करीबी हैं और उन्हें सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
शिंदे ने सुनील राउत के साथ भी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, हालांकि मौत की धमकी देने वाले कॉल के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है।
राउत भाइयों को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके पांच दिन बाद पुलिस ने पिछले सप्ताह चार लोगों को गिरफ्तार किया और इस मामले में गुरुवार को शिंदे के रूप में पांचवीं गिरफ्तारी की।
भाजपा विधायक नितेश एन. राणे ने शिंदे की गिरफ्तारी को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रसाय किया गया।
केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे के बेटे राणे ने कहा, "यह मयूर शिंदे हैं, जिन्हें मुंबई पुलिस ने श्री 420 और उनके भाई मिनी 420 को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है! मीडिया में जो कॉल रिकॉर्डिग चलाई गई वह सुनील राउत और उनके ही मयूर शिंदे के बीच की थी! गोलमाल गैंग!"
एक महीने के बाद दोनों भाइयों को गोलियों से छलनी करने की धमकी वाले फोन कॉल के बाद संजय राउत ने राज्य सरकार से धमकियों को गंभीरता से लेने और जांच का आदेश देने का आग्रह किया था।
--आईएएनएस
Next Story