- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुलिस का 'कैंपस...
महाराष्ट्र
पुलिस का 'कैंपस कनेक्ट' अभियान, छात्रों में अनुशासन बढ़ाने के लिए स्कूल-कॉलेजों से मांगा सहयोग
SHIDDHANT
16 July 2026 9:53 PM IST

x
Pune पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में छात्रों के बीच अनुशासन, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुणे शहर पुलिस ने 'कैंपस कनेक्ट' कार्यक्रम के तहत शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा छात्रों में अनुशासन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहती है कि स्कूल और कॉलेज प्रबंधन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता और सुरक्षा अभियानों में सक्रिय रूप से सहयोग करें।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि 'कैंपस कनेक्ट' कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को कानून का पालन करने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने, साइबर अपराध, नशे की लत, सड़क सुरक्षा और अन्य सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की भागीदारी से युवाओं में सकारात्मक सोच और जिम्मेदार व्यवहार विकसित करने में मदद मिलेगी। बैठक के दौरान स्कूल और कॉलेज प्रबंधन के प्रतिनिधियों से नियमित संवाद बनाए रखने, छात्रों की समस्याओं को समय रहते पुलिस तक पहुंचाने और सुरक्षा संबंधी उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई।
पुलिस का मानना है कि शिक्षा संस्थानों और कानून-व्यवस्था एजेंसियों के बीच मजबूत तालमेल से न केवल अनुशासन बेहतर होगा, बल्कि छात्रों को सुरक्षित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण भी मिलेगा। पुणे पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम जारी रखने की बात कही, ताकि युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।
Next Story





